फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pasi sena submitted memorandum to DM

पासी सेना ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Aug 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Pasi sena submitted memorandum to DM
ज्ञानपुर। दुष्कर्म और हत्याओं की शिकार हुई किशोरियों, युवतियों और महिलाओं को न्याय तभी मिलेगा, जब शवों के विसरा का टेस्ट होगा। उक्त बातें बुधवार को जिला मुख्यालय पर राज्यपाल के नाम संबोधित मांग पत्र डीएम को देकर बाहर निकले पासी समाज रजवाड़े बैक पासी सेना के जिलाध्यक्ष घनश्याम पासी ने कही। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर यही सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए तरह-तरह के कदम तो उठाए, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। शासन-सत्ता के इशारे अपराधी दुष्कर्म, हत्या, लूट, छिनैती आदि की घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैप्। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर की नाबालिग काजल, भदोही जिले के तुलसीचक निवासी खुशबू यादव से बढ़कर उदाहरण और क्या हो सकता है, जिसे पासी सेना बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर अरुण कुमार सरोज, सूरज पासी, शिवम सरोज, जितेंद्र पासी, अजय कुमार पासी, सुरेश पासी आदि पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed