फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   paryatan will made

पर्यटन स्थल बनेगा सेमराधनाथ

Sun, 23 Apr 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/भदोही
अमर उजाला ब्यूराो/भदोही Updated Sun, 23 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
काशी और प्रयाग के मध्य विराजमान स्वयंभू सेमराधनाथ धाम को पर्यटन स्थल बनाने की मुहिम तेज हो गई है। जल्द ही धार्मिक स्थल की तस्वीर बदलने की संभावना बन गई है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सुरेश कुमार सिंह ने बैठक में सभी विभाग के अफसरों से कार्ययोजना मांगी। इस दौरान जनवरी में होने वाले माघ मेले की तैयारियों को भी बेहतर करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।   
विज्ञापन


    
माघ में लगने वाले कल्पवास मेले के अलावा हर सोमवार को सेमराधनाथ धाम में जिले के अतिरिक्त आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। सेमराधनाथ धाम को पर्यटन केंद्र घोषित करने के लिए पूर्ववर्ती सरकारों से भी मांग की गई थी,  लेकिन उस पर कोई पहल नहीं की गई। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में आए केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सेमराधनाथ, हरिहरनाथ धाम समेत कई मंदिरों को पर्यटन केंद्र घोषित करने की मांग रखी थी। सूबे में सरकार बनने के बाद सेमराध धाम को पर्यटन केंद्र बनाने की मुहिम तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने सेमराधनाथ के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग समेत अन्य विभागों से कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed