{"_id":"682b784c9d4b2ffd4b0c8302","slug":"party-angry-over-burning-of-effigy-of-akhilesh-expressed-protest-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-126304-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अखिलेश का पुतला फूंकने पर पार्टी नाराज, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अखिलेश का पुतला फूंकने पर पार्टी नाराज, जताया विरोध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब सपा ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है।
रविवार को भाजपा नेताओं की ओर से सपा मुखिया का पुतला दहन किए जाने को लेकर सपा नेता व पार्टी के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा पप्पू ने निंदा की।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ब्राह्मण का अपमान करने की बात कर रहे हैं, लेकिन उनसे सवाल पूछा जाना चाहिए कि जिले के वीर बलिदानी सुलभ उपाध्याय को इन लोगों ने कितना सम्मान दिया।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में बलिदान हुए जवान की मूर्ति जिला मुख्यालय दुर्गांगज तिराहे पर लगाई जानी चाहिए थी।
जिला अस्पताल का नाम भी उनके नाम पर रखा जाना था, लेकिन उन्हें यह सम्मान नहीं मिला, बल्कि हॉस्टल चौराहे पर लगी उनकी मूर्ति को भी ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने भाजपा नेताओं सवाल खड़े करते हुए कहा कि शहीद का सम्मान दिल से होना चाहिए न कि अपने फायदे के लिए।