फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paravetary workers union submitted memorandum to DM

पैरावेटनरी वर्कर संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 12 Aug 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Paravetary workers union submitted memorandum to DM
पैरा वेटनरी वर्कर संघ उत्तर प्रदेश ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्री मांगपत्र डीएम आर्यका अखौरी को सौंपकर पशुमित्र, पैरावेट, वैक्सीनेटर को प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की। इस संबंध में जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि 1992 से प्रदेश के सभी जिलों में तैनात होने वाले पशुमित्र, पैरावेट, वैक्सीनेटर को 29 वर्ष बाद भी मासिक मानदेय की व्यवस्था नहीं की जा सकी। जबकि पशुपालन विभाग के साथ कंधा से कंधा मिलाकर घर-घर पशुओं की गणना, टीकाकरण, जीओ टैगिंग की जिम्मेदारी निभाते हैं। पारिश्रमिक के रुप में मिलता है नाममात्र का पारिश्रमिक। जो तभी मिलता है जब विभाग का चक्कर लगाया जाता है। कृत्रिम गर्भाधान को नि:शुल्क कर देने से अतिरिक्त आय का स्रोत बंद हो गया। पालतू पशुओं से किसानों का मोह भंग होने से उनकी महत्ता भी कम होती जा रही है। कहा कि महामारी में परिवार का भरण-पोषण अब मुश्किल है। जिले में लगभग 25 पैरावेट, 150 की संख्या में वैक्सीनेटर के हित में सेवा नियमावली की सुविधा दी जाए, मासिक मानदेय की घोषणा की जाए, गोकुल मिशन गर्भाधान पारिश्रमिक 300 रुपये की जाए, सभी तरह के टीकाकरण करने पर प्रति टीकाकरण 20.50 रुपये की जाए, 2017 में हुए टीकाकरण की धनराशि सभी सीवीओ के खाते में डंप है जिसका भुगतान कर 10 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाए। इस मौके पर फूलचंद बिंद, धीरेंद्र कुमार, माधवदास बिंद, लवकेश यादव, अरुण मौर्य, सत्येंद्र पांडेय, धर्मेंद्र बिंद, श्यामलाल, श्याम मुरारी सरोज, देवकांत पांडेय, शेषधर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed