फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panic due to fire, after a lot of hard work it was controlled with the help of a private pump

Bhadohi : आग से दहशत, कड़ी मशक्कत के बाद निजी पंप से पाया गया काबू, विलंब से पहुंचा अग्निशमन

Sun, 05 Jan 2025 09:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2025 09:16 PM IST
सार

प्लास्टिक की दुकान में अचानक आग लगने से दहशत फैल गई। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन जब देर हुई तो निजी पंप के सहारे आग पर काबू पा लिया गया। बाद में पहुंची अग्निशमन की टीम ने अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी और दुकान में रखा हजारों रूपये का सामान जलकर राख हो गया।

 

विज्ञापन
Panic due to fire, after a lot of hard work it was controlled with the help of a private pump
दुकान में लगी आग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सुरियावां नगर के वार्ड नौ चौक मोहल्ले में रविवार की सुबह विद्युत शार्ट सर्किट से प्लास्टिक की दुकान में आग लग गई। नागरिकों ने सबमर्सिबल से करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझने के बाद अग्निशमन की टीम पहुंची। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी दिखी।

विज्ञापन


वार्ड नौ चौक निवासी अमित कुमार मोदनवाल की मोहल्ले में प्लास्टिक के सामान की दुकान है। हर रोज की तरह वह शनिवार की रात में दुकान बंद कर घर में सोने चला गया। रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे दुकान से धुआं उठते देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। अमित ने पहुंचकर दुकान का गेट खोला तो अंदर आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर जुटे लोगों ने सबमर्सिबल एवं नगर पंचायत के पंप के सहारे आग को बुझाया, लेकिन तब तक अंदर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया था। पीड़ित के मुताबिक करीब पांच लाख का नुकसान हुआ। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सूचना देने पर भदोही या ज्ञानपुर से अग्निशमन के आने में करीब एक घंटे तक समय लग जाता है। इसलिए थाने पर ही एक वाहन को खड़ा किया जाए। इससे आग लगने पर त्वरित उसे बुझाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed