फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pandas clash at Vindhyadham

Bhadohi News: विंध्यधाम में भिड़े पंडा

Fri, 31 Jul 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Pandas clash at Vindhyadham
विंध्यधााम परिसर में अराजकता कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार की सुबह किसी बात को लेकर दो पंडों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन

इसमें एक पंडा को विपक्षी पिटाई करते हुए मंदिर परिसर से लेकर परिक्रमा पथ से होते मुख्य द्वार तक ले पिटाई करते ले गए। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पिटाई से घायल अमन गिरी ने थाने में तहरीर दी । मामला पुलिस के पास पहुंचा। जहां पर बाद में दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। मंदिर में पंडा के बीच मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है।
बृहस्पतिवार की सुबह पुरोहित अजय दुबे किसी वीआईपी को दर्शन कराने मंदिर के गर्भगृह में गए थे। वहां पर उनका दर्शन करने के दौरान दूसरे पुरोहित अमन गिरी से विवाद हो गया। दोनों जब गर्भगृह से बाहर आए। दोनों ने एक दूसरे को घूंसा मारा तब तक वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को पकड़ कर बीच बचाव किया पर मामला यहां शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन

लोग फोन कर अपने परिचितों को बुलाने लगे। इसके बाद फिर मारपीट होने लगी। मारपीट करते हुए अमन गिरी को विपक्षी परिक्रमा पथ से होते हुए मुख्य द्वार एक तक पहुंच गए। भक्तों में अफरा-तफरी मची रही। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि सुबह दर्शन करने को लेकर दोनों पुरोहित में विवाद हुआ है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय दुबे किसी वीआईपी को दर्शन कर रहे थे। दर्शन करने के दौरान हटाने को लेकर अमन गिरी से विवाद हो गया। अमन गिरी ने थाने पर तहरीर दी थी पर दोनों ने सुलह कर लिया। नितेश सिंह, एएसपी सिटी ने कहा कि दर्शन कराने को लेकर दो पंडा भिड़े थे। मामला थाने ओर पहुंचा। दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed