फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pandals aroused was the inundation of faith

पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 09 Oct 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 09 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Pandals aroused was the inundation of faith
रजपुरा फेज प्रथम में सजाया गया माता का भव्य दरबार।
ज्ञानपुर।रुद्राणी बनकर भक्तों का कल्याण करने वाली देवी कालरात्रि की पूजा-अर्चना के साथ ही शनिवार को सभी पूजा पंडालों के पट खुल गए। पट खुलते ही दर्शन-पूजन की होड़ मच गई और श्रद्धालुओं का रेला पंडालों में उमड़ पड़ा। घर-घर स्थापित कलश के समक्ष दुर्गा सप्तशती के पाठ कर देवीभक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। देवी मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं के आवागमन का सिलसिला चलता रहा। 
विज्ञापन

देवी आराधना के पवित्र पर्व शारदीय नवरात्र में शनिवार को जगत जननी जगदंबा के कालरात्रि स्वरूप की उपासना की गई। गौरवर्ण देवी को एक बार भगवान शिव ने काली नाम से संबोधित किया था। इसके बाद से ही उन्हें कालरात्रि नाम से जाना जाने लगा था। मां के इस रूप से देवासुर संग्राम में दैत्यों का नाश किया था। शक्ति स्वरूपा माता कालरात्रि के दर्शन-पूजन के लिए हरिहरनाथ धाम परिसर स्थित काली मंदिर पर आस्थावानों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और मां के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

 नवरात्र पूजन और दुर्गापूजा को लेकर चहुंओर देवीगीत और हवन-पूजन के कार्यक्रमों से नगर और आसपास के इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई है। इसी तरह घोपइला देवी मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर में चार बजे से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी तरह शीतला माता मंदिर पर भी महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दूसरी ओर दुर्गापूजा के निमित्त पंडालों में भारी भीड़ उमड़ी। सप्तमी पर सभी पंडालों में पट खोल दिए गए। मां दुर्गा के अलावा अन्य देवताओं के दर्शन के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed