फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayat elections: I566 objection, disposal today

पंचायत चुनाव: आई 566 आपत्ति, आज निस्तारण

Tue, 23 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: I566 objection, disposal today
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की संशोधित अनंतिम सूची को लेकर लोगों के विरोध का सुर थम नहीं रहा हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दूसरी बार जारी हुई आरक्षण सूूची पर बीते तीन दिनों में डीएम, डीपीआरओ और ब्लॉक कार्यालयों पर कुल 627 आपत्तियां आई हैं। इसमें अकेले 567 आपत्तियां ग्राम प्रधान की सीटों को लेकर आई हैं। बुधवार को डीएम की गठित कमेटी आपत्ति का निस्तारण करेगी। जिले में 26 जिला पंचायत, 546 ग्राम प्रधान, 661 क्षेत्र पंचायत और छह हजार से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य सीट पर होने वाले चुनाव के लिए दो मार्च को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की गई थी। हाईकोर्ट का आदेश आने पर 20 मार्च को प्रशासन की ओर से संशोधित अनंतिम सूची जारी की गई। इसके बाद आपत्ति दर्ज कराने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। इस क्रम में 21, 22 और 23 मार्च तक छह ब्लॉक, डीएम और डीपीआरओ कार्यालय में कुल 627 आपत्तियां आई। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 627 आपत्ति आई है, जिसमें 567 प्रधान सीट से जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यों की कमेटी 24 मार्च को आपत्ति का निस्तारण करेगी। इसके बाद पंचायत सीटों के आरक्षण आवंटन की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed