{"_id":"606b39408ebc3e8d177231ea","slug":"panchayat-elections-first-day-s-investigation-six-pamphlets-including-four-pradhans-rejected-bhadohi-news-vns583524113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: पहले दिन की जांच में चार प्रधान सहित छह के पर्चे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: पहले दिन की जांच में चार प्रधान सहित छह के पर्चे खारिज
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई। इस क्रम में पहले दिन जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के तीन हजार से अधिक नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें पहले दिन चार प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत कुल छह नामांकन पत्र खारिज हुए । मंगलवार को भी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
जिले में 26 जिला पंचायत सदस्य, 546 ग्राम प्रधान, 661 बीडीसी और 6800 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 15 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। इसको लेकर दो दिनों तक कलेक्ट्रेट और सभी छह ब्लॉकों पर प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया हैं। इस क्रम में सोमवार से नामांकन कक्षों में आरओ की देखरेख में सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) ने न्याय पंचायत वार नामांकन पत्रों की जांच की। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 280 जबकि ग्राम प्रधान, बीडीसी और सदस्य के तीन हजार से अधिक नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान जांच में औराई ब्लॉक में ग्राम प्रधान के चार और क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक नामांकन निरस्त कर दिया गया। डीघ ब्लॉक में भी एक नामांकन पत्र निरस्त हुआ है । वहीं अन्य चारों ब्लॉकों में एक भी नामांकन पहले दिन निरस्त नहीं हुआ हैं ।
नामांकन पत्रों की जांच के बाद छह अप्रैल बुधवार को भी जांच के बाद सात अप्रैल को नाम वापसी और चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। इस क्रम में भदोही ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 625 नामांकन पत्रों में 478 की जांच हुई जिनमें सभी प्रत्याशियों के पर्च सही मिले हैं। साथ ही ग्राम प्रधान के 1085 में 822 और ग्राम पंचाय सदस्य के 1293 में 237 नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई। इसी तरह ज्ञानपुर, सुरियावां, अभोली, डीघ और औराई में भी प्रधान, बीडीसी और सदस्य के नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसको लेकर ब्लॉकों से लेकर कलेक्ट्रेट तक गहमागहमी का माहौल रहा। कई प्रत्याशी आशंकावश ब्लॉकों पर डटे रहें। बताते चलें कि जिले के छह ब्लॉकों में दो दिनों में जिला पंचायत सदस्य के 26 सीटों के लिए 590, 546 प्रधान पद पर 5656, बीडीसी के 661 पदों के लिए 3571 और सदस्य पद 6648 के लिए 6311 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है।