फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayat elections: Counting will be done in two shifts

पंचायत चुनाव: दो शिफ्ट में होगी मतगणना

Wed, 28 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Counting will be done in two shifts
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। दो मई को सुबह आठ बजे से होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतगणना 12-12 घंटे के दो शिफ्ट में होगी। इसके लिए हर टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक और एक अतिरिक्त गणना सहायक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि मतगणना को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की गई है। सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को न्याय पंचायतवार/ग्राम पंचायतवार मतदान स्थलों का विवरण, उम्मीदवारों को आवंटित चुनाव चिह्न का विवरण एवं मतपत्र लेखा उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक मतदान स्थल पर कितनी मतपेटिकाएं प्रयुक्त हुईं। जिन ग्राम पंचायतों में 10 या 10 से अधिक मतदान स्थल थे, उन ग्राम पंचायतों की मतगणना दो टेबलों पर होगी। इनमें भदोही के न्याय पंचायत अजयपुर, पिपरीस, मुंसीलाटपुर, सुरियावा में जमुनीपुर अठगवां, ज्ञानपुर में कसिदहां, डीघ में डीघ बैरीबीसा शामिल हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मतगणना टेबल पर गणना परिणामों के चार्ट को ग्राम पंचायतवार/वार्डवार सुव्यवस्थित तरीके से रखा जाए, किसी भी परिस्थिति में गणना परिणामों की आपस में मिक्सिंग न हो, टेबुलेशन के कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाए और उसे क्रास चेक भी करते रहें। सभी उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों का यह दायित्व होगा कि मतगणना प्रारम्भ होने के पूर्व सारी व्यवस्था का अवलोकन कर सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। गणना केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मतगणना शुरू होने से समाप्त होने तक वीडियोग्राफी होगी। मतगणना केंद्र परिसर में उम्मीदवार, उसके निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता के अलावा किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीएम ने कोविड-19 महामारी के संक्रमण के मद्देनजर सभी प्रत्याशियों और उनके सहायकों को कोविड जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed