फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayat elections: 78 accountants engaged in resolution of objection

पंचायत चुनाव: आपत्ति निस्तारण में जुटे 78 लेखपाल

Thu, 07 Jan 2021 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 78 accountants engaged in resolution of objection
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची में छूटे नामों को जोड़ने को लेकर सदर तहसील में आपत्तियों की भरमार हो गई है। आपत्ति निस्तारण के लिए 78 लेखपाल लगाए गए हैं। बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में गहमागहमी रही। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश 22 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

27 दिसंबर 2020 को मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन में छूटे मतदाताओं के नाम और कम आयु वालों को जोड़ने के मामले से सदर तहसील, निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद अधिकारियों ने ब्लॉक ज्ञानपुर, डीघ और अभोली के विभिन्न गांवों से मिली हजारों आपत्तियों का निबटारा करने की जिम्मेदारी 78 लेखपालों को सौंपी है। बानगी के तौर पर डीघ ब्लॉक के शिवनाथपट्टी, कूड़ीकला, धनतुलसी, ज्ञानपुर के अछवर, पकरीकला, अभोली के मऊरामशाला आदि गांवों के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि 50 से 200 नामों को रंजिशवश कटवाया गया है। 14 से 15 वर्ष तक के युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में डलवा दिए गए है। संदेह के घेरे में आए बीएलओ लेखपालों के साथ अब उन्हीं गांवों का फेरा लगाना शुरू कर दिए हैं, जहां से वह मिलीभगत कर रहे थे।
विज्ञापन

शिवनाथपट्टी गांव निवासी राजेश तिवारी ने कहा कि मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय पर प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को गांव में बीएलओ गीता पहुंचीं और गड़बड़ी को सुधारने में जुट गईं। ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया कि पात्र मतदाताओं का नाम काटने और मानक पूरा न करने वाले नए मतदाताओं को शामिल करने के मामले में सख्त कदम उठाया जा रहा है। 19 जनवरी तक 78 लेखपालों की रिपोर्ट आने के बाद 20 जनवरी को अपात्र नामों को हटवाते हुए पात्र नामों की संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है। इसके लिए विकास भवन में संचालित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यालय को भी लिखापढ़ी की गई है। एसडीएम चंद्रशेखर राम ने कहा कि आपत्ति दाखिल करने वालों का नाम पंचायत चुनाव के एक दिन पहले तक एक रुपये के ट्रेजरी चालान पर होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed