फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Painter murder case: SP reached the crime scene again late at night, collected digital evidence

पेंटर हत्याकांड : देर रात एसपी दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे, डिजिटल साक्ष्य जुटाया

Wed, 07 May 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Painter murder case: SP reached the crime scene again late at night, collected digital evidence
संवाद न्यूज एजेंसी औराई। सेऊर गांव में रविवार की देर रात हुए पेंटर हत्याकांड में पुलिस 24 घंटे के अंदर आरोपी के करीब पहुंच गई है। हत्या में शामिल कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार की आधी रात एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल का दोबारा मुआयना किया। इस दौरान कई बिंदुओं पर गहनता से जांच की। सेऊर गांव के सरोज बस्ती निवासी नंदलाल सरोज के दो बेटों में शिवम सरोज (18) रंगाई-पुताई का काम करता था। रविवार की देर रात नौ बजे के बाद वह लौटने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन आया नहीं। सोमवार की सुबह सेऊर नहर के पास खेत में उसका शव मिला। उसके सिर को ईंट से कूंच दिया गया था। घटनास्थल पर एसपी, एएसपी, सीओ, फॉरेसिंक टीम, डाग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मृतक के साथ अंतिम समय में रहने वाले युवकों को भी पुलिस ने उठाया है। 24 घंटे में पुलिस आरोपी के करीब पहुंच गई है। पुलिस की माने तो शिवम की हत्या प्रेम-प्रपंच में की गई है। इसमें कुछ महिलाओं का नाम सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि आरोपियों में महिलाएं भी हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का राजफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed