फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pagoda decorated with 25 quintals of flowers, colors blown up

Bhadohi News: 25 क्विंटल फूलों से सजाया शिवालय, उड़ाए रंग-गुलाल

Thu, 21 Mar 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Pagoda decorated with 25 quintals of flowers, colors blown up
गोपीगंज। प्रमुख शिवालय में बुधवार शाम को रंग भरी एकादशी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हरिहर नाथ, बड़े शिव मंदिर और तिलेश्वर महादेव मंदिर को 25 क्विंटल पुष्पों से सजाया गया। बाबा के शृंगार के लिए वाराणसी से गुलाब, कमल, गेंदा के फूल मंगाए गए। भक्तों ने बाबा को अबीर गुलाल अर्पित कर होली की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

हरिहर नाथ और बड़े शिव मंदिर, तिलेश्वरनाथ मंदिर को 5100 मालाओं से सजाया गया। बुधवार भाेर से ही मंदिर की सजावट शुरू कर दी गई। गोपीगंज नगर के दर्जनों शिवालय को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। देवाधिदेव महादेव शृंगार किया गया। बाबा को अबीर, गुलाल अर्पित किया। हरिहर नाथ और बाबा बड़े शिव धाम सहित विभिन्न शिव मंदिरों को रंग-बिरंगे पुष्पों, विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की गई है। बाबा बड़े शिव धाम पर सफाई, सुरक्षा और पेयजल की व्यवस्था की गई। सायंकाल 6 बजे से रंगभरी एकादशी महोत्सव का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

महादेव के साथ होली खेलकर औपचारिक रूप से रंगों के त्योहार की शुरुआत कर दी गई। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि इस दिन बाबा को अबीर गुलाल लगाने के बाद से ही होली की शुरु होती है। शिव समिति के दीपक मोदनवाल ने बताया कि बाबा बड़े शिव की महा आरती रात्रि 8 बजे की गई। 5100 बड़े वाले माला से मंदिर को सजाया गया, हरिहर नाथ मंदिर के पुजारी आशीष मिश्र ने बताया कि 5100 फूल माला से मंदिर को चौतरफा सजाया गया। बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। शाम छह बजे के बाद मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed