Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paddy purchase: Only a fortnight left, 50 percent of purchase not reached

धान खरीद: पखवारे भर शेष, 50 फीसदी नहीं पहुंची खरीद

Thu, 15 Feb 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase: Only a fortnight left, 50 percent of purchase not reached
ज्ञानपुर। प्रशासन की तमाम कोशिश के बाद भी धान खरीद लक्ष्य के 50 फीसदी भी नहीं हो पाई है। पखवाड़े भर और खरीद होनी है। लगता नहीं कि इतने समय में लक्ष्य पूरा हो पाएगा। किसानों के कम आने की वजह से एजेंसियां क्रय केंद्रों को समेटने लगी हैं।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद की शुरुआत नवंबर में हुई। इस साल जिले में 66 हजार टन धान की खरीद की जानी थी। इसमें से 32 हजार 500 टन ही खरीद हो पाई है। किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो इसलिए 52 क्रय केंद्रों को खोला गया था। धान की बिक्री की शुरुआत से ही धीमी गति से रही। सीजन के अंत तक लक्ष्य की आधी खरीद भी नहीं हो पाई है। इसमें से भी ज्यादातर खरीद केवल औराई, भदोही और गोपीगंज के क्रय केंद्रों पर हुई है। 20 हजार टन अनाज की खरीद इन्हीं तीन केंद्रों पर हुई है। शेष 49 केंद्रों पर महज 12500 टन की ही खरीद हो सकी है। खरीद 29 फरवरी तक ही होनी है लेकिन अब तक ज्यादातर किसान धान बेच चुके हैं। इससे विपणन, पीसीएफ और सहकारी समिति को छोड़कर अन्य एजेंसिया खुद को समेटने लगी हैं। इस साल मिल मालिकों की मिलीभगत से धान खरीद में गोलमाल का मामला भी प्रकाश में आया था। इस सिलसिले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार आढ़तियों ने गांव-गांव जाकर किसानों से धान की खरीद की। इसके चलते कम किसान क्रय केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन



———————————-
इनसेट
15 मार्च से गेहूं खरीद, धान पंजीयन किसान भी पाएंगे लाभ
ज्ञानपुर। रबी सीजन की प्रमुख गेहूं फसल की बिक्री करने वाले किसानों को अबकी बार पिछले वर्ष की अपेक्षा जहां 150 रुपये अधिक मूल्य हासिल होगा। कारण है कि जहां गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ा है तो वहीं सबसे बड़ी राहत यह होगी कि धान खरीद के अभियान में क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री के लिए पंजीयन कराए किसानों को गेहूं उपज की बिक्री के लिए पंजीकरण नहीं कराना होगा। पिछले वर्ष 2125 रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य तय था। इस बार 2275 रुपये क्विंटल तय किया गया है। ऐसे में किसानों को 150 रुपये अधिक मूल्य हासिल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

———-
कैसे कराएं किसान पंजीयन
- किसान किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे अथवा अपने मोबाइल फोन से मोबाइल एप के जरिए खाद्य विभाग के पोर्टल एफसीएस डाट यूपी डाट गवर्नमेंट डाट इन पर आनलाइन पंजीकरण-नवीकरण करा सकते हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीद में पंजीकरण करा चुके किसानों को गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण नहीं कराना है। पंजीकरण का मात्र नवीकरण कराना होगा।

———-
कोई समस्या है तो यहां करें काल
किसान किसी तरह की समस्या का समाधान व सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 काल कर समाधान व सहायता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लाक के विपणन निरीक्षक से संपर्क करके भी समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed