फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paddy Purchase: First day no sowing

धान खरीद: पहले दिन नहीं हुई बोहनी

Thu, 15 Oct 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Paddy Purchase: First day no sowing
क्रय केंद्र गोपीगंज में धान की नमी को चेक करता कर्मचारी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। धान खरीद की शुरुआत बृहस्पतिवार को हो गई। इसके लिए भदोही जिले में 41 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 80 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। मगर पहले दिन खरीद की बोहनी तक नहीं हुई। हालांकि इस दौरान कई क्रय केंद्रों पर बुनियादी तैयारियां भी नहीं हो पाईं थीं। कर्मचारी बोरा कांटा ठीक करते नजर आए। ज्यादातर क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। गिने-चुने केंद्रों पर किसान पहुंचे, लेकिन धान में नमी होने के कारण खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रबी और खरीफ सीजन में सरकार किसानों से धान और गेहूं की खरीद करती है। इस बार मानसून की मेहरबानी से बेहतर पैदावार की उम्मीद है। इसे देखते हुए शासन ने प्रति वर्ष एक नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीद सीजन को इस बार 15 अक्तूबर से ही शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया। खरीद के लिए जिले में 41 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 90 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। खरीद के पहले दिन बृहस्पतिवार को ज्यादातर क्रय केंद्रों पर सन्नाटा रहा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में अधिकांश फसल खेत में ही है। एक सप्ताह बाद से कटाई और पिटाई शुरू होगी। अगैती फसलों में अभी नमी देखी जा रही है। इससे एक सप्ताह बाद ही धान की खरीद शुरू हो सकेगी। केंद्रों पर बोरी आदि की व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
विज्ञापन

17 फीसदी से अधिक नमी मिलने पर नहीं होगी खरीद
लालानगर। गोपीगंज नगर स्थित ककराही मंडी में बनाया गया क्रय केंद्र बृहस्पतिवार को खुल गया। मार्केटिंग इंस्पेक्टर आरती शुक्ला समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे। दोपहर 12 बजे पहले किसान पूरे झम्मन निवासी लाल बहादुर यादव क्रय केंद्र पर पहुंचकर अपने धान को अधिकारियों को दिखाया। मशीन से धान की नमी चेक की गई। धान में 17 फीसदी से अधिक नमी मिली। इसके कारण खरीद नहीं हो सकी। आरती शुक्ला ने बताया कि 17 फीसदी तक नमी मिलने पर ही धान की खरीद की जाएगी। उससे अधिक होने पर किसान धान को सुखाकर लाएं। किसान पोर्टल पर नाम न आने पर किसान ने लेखपाल पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि पोर्टल पर नाम डालने के लिए सभी कागजात दिए थे, लेकिन अब तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed