फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paddy crop fell due to rain with strong storm, yield affected

तेज आंधी संग बारिश से गिरी धान की फसल, पैदावार प्रभावित

Sun, 09 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop fell due to rain with strong storm, yield affected
ज्ञानपुर। जिले में कुछ दिन से तेज हवा संग बूंदाबांदी का क्रम जारी है। शुक्रवार रात तेज आंधी के साथ जगह-जगह बारिश हुई। इससे धान की फसल पानी में गिर गई। फसलों के नुकसान से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच र्गईं हैं।
विज्ञापन

सुरियावां, अभोली ब्लाक में बारिश से दर्जनों गांव के किसानों की सौ बीघे से अधिक तैयार धान की फसल पानी लगने से गिर गई है। क्षेत्र में हर किसी की जुबान पर यही शब्द आ रहा है कि भगवान तैयार फसल को घर तक नहीं पहुंचने देंगे। अर्जुनपुर गांव निवासी रमेश चंद्र बिंद का करीब 1 बीघे धान की फसल गिर गई। इसी तरह भवथर, मिश्राइनपुर, भागीरथीपुर, करनपुर, हरदुआ, रामनगर, शेरपुर, गौरा, बौरी बोझ, शेरपुर, गोपलहा, प्रयागपुर, दयालपुर, भंडा, कुढ़वा, पांडेयपुर आदि गांव में करीब सौ बीघे धान की फसल प्रभावित हुई हैं। किसानों का मानना है कि अब इसकी भरपाई कैसे होगी। कई टन उत्पादन पर भी असर दिखेगा। मौसम विभाग कृषि बेजवां के विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार रात को 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं रविवार को बादलायुक्त मौसम होने से बारिश की स्थित बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed