फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Oxygen plant installed in Aurai CHC commissioned

औराई सीएचसी में लगा ऑक्सीजन प्लांट चालू

Tue, 28 Sep 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant installed in Aurai CHC commissioned
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले स्वास्थ्य विभाग की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। सीएचसी औराई परिसर के ट्रामा सेंटर में सोमवार को 35 बेड का ऑॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅॅक्सीजन प्लांट शुरू हो गया। अब तक जिले में पांच प्लांट शुरू हो चुके हैं। प्लांट शुरू होने से सीएचसी में गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को बाहर से आक्सीजन नहीं लाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को विधि विधान से प्लांट का शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि प्लांट से एक मिनट में 250 लीटर ऑक्सीजन तैयार होगा, जो गंभीर रूप से बीमार रोगियों और कोरोना संक्रमितों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि ऑक्सीजन युक्त 35 बेड से क्षेत्र की जनता को सहूलियत मिलेगी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग संभावित तीसरी लहर से पूर्व ही सारी तैयारी पूरी कर चुका है। भविष्य में अगर तीसरी लहर आती है तो आम जन को ऑक्सीजन के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। सुरियावां, भदोही, ज्ञानपुर में अब तक चार प्लांट शुरू हो चुके हैं। औराई में प्लांट शुरू होने से हर मिनट 2100 एलएमपी ऑक्सीजन मिलेगा। सीएचसी अधीक्षक अंबरीष सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। आने वाले समय में क्षेत्र की जनता को परेशान न होना पड़े, इसलिए स्वास्थ्य केंद्र पर सभी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह प्लांट एचडीएफसी बैंक की ओर से दिया गया है। इस मौके पर एसडीएम चंद्रशेखर, शाखा प्रबंधक संजय मिश्रा, डॉ. राहुल दुबे, फार्मासिस्ट प्रदीप मौर्या, छोटेलाल, बीना सिंह, संतोष तिवारी, चुन्नू दुबे, अश्वनी मिश्रा, विपुल दुबे, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, शिवसागर शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed