फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Overload pickup reversal, six injured

ओवरलोड पिकअप पलटा, छह घायल

Mon, 12 Apr 2021 04:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Overload pickup reversal, six injured
महराजगंज में सब्जी लदे वाहन के पलटने से घायल चालक को उठाते लोग। संवाद - फोटो : BHADOHI
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के महाराजगंज अंडरपास ब्रिज के पास सोमवार को सुबह नौ बजे अनियंत्रित ओवरलोड सब्जी लदी पिकअप के पलट जाने से राधेश्याम (38), महेंद्र कुमार (40) गिराई, धर्मराज (45) तिलंगा, रामरती गुप्ता (50) छतमी, धर्मराज विश्वकर्मा 45 (रैपुरी), मंजू देवी (42) गोपीगंज घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने जानकारी पर पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने धर्मराज, रामरती, धर्मराज विश्वकर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वाहन के पलटने से टमाटर, हरी धनिया, खीरा, चुकंदर, लौकी, सूरन, कोहड़ा आदि सब्जियों से भरी बोरियां राजमार्ग पर बिखर गईं। इससे कुछ देर के लिए एक लेन पर आवागमन प्रभावित रहा। आसपास के लोगों बताया कि पश्चिमी सीमा से लगे ऊंज, जंगीगंज, गोधना, कुरमैचा, सीतामढ़ी, कोइरौना, वहिदानगर, सेमराध, सोनैचा, जगापुर, सुभाषनगर आदि बाजारों से दुकानदार प्रतिदिन सुबह मंडी से सब्जी की खरीदारी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर बिखरी सब्जी, पलटे वाहन को किनारे कराकर आवागमन चालू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed