फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Overbridge at Madho Singh Railway Crossing to be built with 1.36 crores

1.36 करोड़ से बनेगा माधोसिंह रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज

Mon, 02 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Overbridge at Madho Singh Railway Crossing to be built with 1.36 crores
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-रामबाग रूट स्थित माधोसिंह क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज 1.36 करोड़ की लागत से बनेगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू हो जाएगा। राज्य सेतु निगम निर्माण से संबंधित हर तरह की औपचारिकताएं पूरी कर रिपोर्ट शासन को भी भेज दिया है।
विज्ञापन

भदोही-मिर्जापुर अंतर प्रांतीय मार्ग भदोही, जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी जिले को जोड़कर लुंबिनी-दुद्धी पहुंचने का सरल मार्ग भी है। उक्त से यात्री औराई चौराहा आकर कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, रायबरेली, सुल्तानपुर, अकबरपुर, कौशांबी, बाबतपुर, मंझनपुर, चंदौली समेत अन्य दूरदराज क्षेत्रों के लिए निजी और सरकारी बसों से यात्रा शुरु करते हैं। जौनपुर से औराई और मिर्जापुर, सोनभद्र, ड्रामंडगंज, मांडा, जिगना, महुआरीकला, नैनी से मय वाहन आने वालों को उस समय माधोसिंह रेलवे क्रासिंग बंद होने की स्थिति में जाम का सामना करना पड़ता है। रेल रुट का दोहरीकरण होने के बाद से क्रासिंग की लंबाई-चौड़ाई और बढ़ जाने से जब तक बूम उठता है तब तक ट्रेनों के आने का संकेत मिलने लगता है। जाम में फंसे वाहन पार होते समय ही एक छोर का बूम बंद कर दिया जाता है। न चाहते हुए भी चालक वाहनों को लेकर क्रासिंग पर आधे से एक घंटे तक खड़े होकर समय जाया करते हैं। तीन माह पूर्व वाराणसी में चुनावी दौर पर आए मुख्यमंत्री ने माधोसिंह पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर फोरलेनयुक्त ओवरब्रिज निर्माण की घोषण किया था। प्रोजेक्ट मैनेजर रविशंकर उपाध्याय ने बताया कि ओवरब्रिज से संबंधित औपचारिताएं पूरी कर लागत दर 1.36 करोड़ रुपये का स्टीमेट शासन को भेजा जा चुका है। कुछ ही दिनों में शासन से हरी झंडी मिलते ही फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed