फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Our government talks less and works more: CM Yogi

हमारी सरकारी बोलती कम और काम ज्यादा करती है : सीएम योगी

Tue, 10 Oct 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Our government talks less and works more: CM Yogi
भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार बोलती कम और काम ज्यादा करती है। आज ओडीओपी के सामान वैश्विक मंचों पर अपनी पहचान बना रहे हैं, उनका विस्तार हो रहा है, इससे हस्तनिर्मित उत्पादों से जुड़े कारीगरों और बुनकरों के दिन बहुर रहे हैं। सीएम ने सोमवार को जिले में आयोजित 43वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही।
विज्ञापन

अपने 20 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने कौशल और तकनीक के समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज बुनकरों के हुनर को तकनीक से जोड़ कर निखारने की जरूरत है। इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। एक महीने के भीतर प्रदेश में दो-दो अंतरराष्ट्रीय मेले का आयोजन कर हमने यह साबित कर दिया कि सही नियत से काम किया जाए तो रोजगार के नये आयाम खुलते हैं। उन्हाेंने कहा कि पहले भदोही में भय और आतंक का माहौल था। आज यहां अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला का आयोजन हो रहा है। यह सरकार के नेक नीयत से किए गए प्रयासों के कारण संभव हो सका है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल के सपनों को साकार कर रही है।
विज्ञापन

भदोही के हस्तनिर्मित कालीनों के मुरीद नजर आए मुख्यमंत्री
भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भदोही के हस्तनिर्मित कालीनों के मुरीद नजर आएं। अपने संबोधन में उन्होंने भदोही के कालीनों की जमकर तारीफ की। कहा कि नई दिल्ली का सेन्ट्रल विस्टा हो या फिर जी-20 मेहमानों के स्वागत के लिए सजी भारत मंडपम। हर जगह भदोही के कालीन और कारीगरों के हुनर का बोलबाला रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद अपने संबोधन में इन कालीनों की तारीफ की। कहा कि मिर्जापुर, वाराणसी और भदोही का परिक्षेत्र वस्त्र उद्योग का हब है। यहां पहले भी बहुत सारी संभावनाएं थी, कारीगरों में हुनर की भी कोई कमी नहीं थी, लेकिन इनके हुनर को कोई पहचानने वाला नहीं था। आज बुनकरों के हुनर को मंच मिल रहा है और मौका मिलते ही वैश्विक मंच पर कालीनों ने अपनी धाक जमा रही है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडीओपी को मिला बढ़ावा, चीनी सामान हुए बहिष्कृत
भदोही। मुख्यमंत्री ने कालीन निर्यात संवधर्न परिषद की ओर से आयोजित इस कालीन मेले की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कालीन उद्योग के साथ हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ाने में हर संभव मदद की जाएगी। कालीन बुनकरों को परंपरागत प्रशिक्षण और उन्नत कौशल के साथ काम करने की बात कही। कहा कि सरकार की ओर से प्रयासों से यूपी का एस्क्पोर्ट 250 गुना बढ़ा है। प्रदेश में ओडीओपी योजना लांच होने के बाद चीनी सामानों का बहिष्कार हो रहा है। आज पीएम खुद जब भी विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से मिलते हैं तो उन्हें प्रदेश के किसी भी जिले का जीआई टैग का सामान उपहार स्वरूप देते हैं।
दो घंटे से अधिक जिले में रहे सीएम योगी
भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो घंटे से अधिक समय तक जिले में रहे। 11.44 पर उनका हेलीकाप्टर भिखारीपुर में बने हेलीपैड पर उतारा। उसके बाद उन्होंने 11.54 पर उन्होंने मार्ट में प्रवेश किया। उद्घाटन करने के बाद उन्होंने मार्ट में लगे कालीन स्टॉलों का अवलोकन किया। यहां जिला कारागार में कैदियों की ओर से बनाए गए कालीनों की सराहना की। इसके बाद कालीन बुनाई के लाइव डेमो को करीब से जाना और काम में लगे बुनकरों से बातचीत की। 12.16 मिनट पर मंच पर पहुंचे सीएम योगी ने लगभग 20 मिनट तक संबोधन किया। इसके बाद बुनकरों के साथ लंच कर वे अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

यह रहे मौजूद
इस दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान, प्रभारी राज्यमंत्री दानिश आजाद, राज्यमंत्री राजेन्द्र जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सांसद रमेश बिंद, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, औराई दीनानाथ भास्कर, जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, सीईपीसी प्रशासनिक समिति सदस्य वासिफ अंसारी, मोहम्मद असलम, सूर्यमणि तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed