फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Our government talks less and works more CM Yogi Adityanath attack on opposition in Bhadohi Carpet expo

CM Yogi News: 'हमारी सरकार बोलती कम और काम ज्यादा करती है', सीएम योगी ने इशारों में विपक्ष को घेरा

Mon, 09 Oct 2023 07:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Oct 2023 07:36 PM IST
सार

भदोही में आयोजित 45वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार बोलती कम और काम ज्यादा करती है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भदोही में भय और आतंक का माहौल था। आज दुनिया के लोग यहां आते हैं। 

विज्ञापन
Our government talks less and works more CM Yogi Adityanath attack on opposition in Bhadohi Carpet expo
भदोही में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को भदोही पहुंचे। कार्पेट एक्सपो में 45वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन किया। अपने संबोधिन में सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार बोलती कम और काम ज्यादा करती है। आज ओडीओपी के सामान वैश्विक मंचों पर अपनी पहचान बना रहे हैं। इससे हस्तनिर्मित उत्पादों से जुड़े कारीगरों और बुनकरों के दिन बहुर रहे हैं।

विज्ञापन


विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले भदोही में भय और आतंक का माहौल था। आज यहां अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला का आयोजन हो रहा है। यह सरकार के नेक नीयत से किए गए प्रयासों के कारण संभव हो सका है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल के सपनों को साकार कर रही है।

विज्ञापन

सही नियत से काम किया जाए तो रोजगार के नये आयाम

अपने 20 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने कौशल और तकनीक के समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज बुनकरों के हुनर को तकनीक से जोड़ कर निखारने की जरूरत है। इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। एक महीने के भीतर प्रदेश में दो-दो अंतरराष्ट्रीय मेले का आयोजन कर हमने यह साबित कर दिया कि सही नियत से काम किया जाए तो रोजगार के नये आयाम खुलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यात्री के पिट्ठू बैग में मिले इतने रुपये कि पुलिस की आंखें फटी रह गईं, वाराणसी से जा रहे थे पुणे 

भदोही के हस्तनिर्मित कालीनों के मुरीद सीएम योगी

Our government talks less and works more CM Yogi Adityanath attack on opposition in Bhadohi Carpet expo
भदोही में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भदोही के हस्तनिर्मित कालीनों के मुरीद नजर आएं। अपने संबोधन में उन्होंने भदोही के कालीनों की जमकर तारीफ की। कहा कि नई दिल्ली का सेन्ट्रल विस्टा हो या फिर जी-20 मेहमानों के स्वागत के लिए सजी भारत मंडपम। हर जगह भदोही के कालीन और कारीगरों के हुनर का बोलबाला रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद अपने संबोधन में इन कालीनों की तारीफ की।

कहा कि मिर्जापुर, वाराणसी और भदोही का परिक्षेत्र वस्त्र उद्योग का हब है। यहां पहले भी बहुत सारी संभावनाएं थी, कारीगरों में हुनर की भी कोई कमी नहीं थी, लेकिन इनके हुनर को कोई पहचानने वाला नहीं था। आज बुनकरों के हुनर को मंच मिल रहा है और मौका मिलते ही वैश्विक मंच पर कालीनों ने अपनी धाक जमा रही है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

यूपी का एस्क्पोर्ट 250 गुना बढ़ा

Our government talks less and works more CM Yogi Adityanath attack on opposition in Bhadohi Carpet expo
भदोही पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कालीन निर्यात संवधर्न परिषद की ओर से आयोजित इस कालीन मेले की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कालीन उद्योग के साथ हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ाने में हर संभव मदद की जाएगी। कालीन बुनकरों को परंपरागत प्रशिक्षण और उन्नत कौशल के साथ काम करने की बात कही। कहा कि सरकार की ओर से प्रयासों से यूपी का एस्क्पोर्ट 250 गुना बढ़ा है।

प्रदेश में ओडीओपी योजना लांच होने के बाद चीनी सामानों का बहिष्कार हो रहा है। आज पीएम खुद जब भी विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से मिलते हैं तो उन्हें प्रदेश के किसी भी जिले का जीआई टैग का सामान उपहार स्वरूप देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed