फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   OTS: 1.86 lakh got benefit, 36 thousand took benefit

ओटीएस: 1.86 लाख को मिलता फायदा, 36 हजार ने लिया लाभ

Thu, 18 Jan 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
OTS: 1.86 lakh got benefit, 36 thousand took benefit
ज्ञानपुर। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लेकर बिजली विभाग के उपभोक्ताओं में दिलचस्पी नहीं दिखी। अफसरों के गांव-गांव कैंप लगाने का भी कोई फायदा नहीं दिखा। मंगलवार को अभियान के चौथे चरण का भी समापन हो गया। एक लाख 86 हजार उपभोक्ताओं में मात्र 36 हजार ने पंजीकरण कराया। स्थिति यह रही कि चौथे चरण में महज तीन हजार उपभोक्ताओं ने बकाया जमा करने के लिए पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

जिले में भदोही और ज्ञानपुर डिविजन हैं। जिनमें दो लाख 26 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। कुल 1.86 लाख उपभोक्ता हैं, जो ओटीएस के लाभ की परिधि में हैं। एकमुश्त समाधान योजना की शुरुआत आठ नवंबर को हुई थी। 30 नवंबर तक चले पहले चरण में महज छह प्रतिशत उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया था। वहीं एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक संचालित दूसरे चरण में करीब 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। तीसरे चरण में महज 16 प्रतिशत उपभोक्ता ही लाभान्वित हुए। उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए पावर कारपोरेशन ने चौथे चरण को भी 16 जनवरी तक बढ़ाया, लेकिन लोगो पर कोई प्रभाव नहीं दिखा। करीब 16 दिनों तक चले अभियान में मात्र तीन हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। चार चरणों में 36 हजार ने पंजीकरण कराकर करीब 25 करोड़ बकाया जमा किया। अधीक्षण अभियंता विद्युत अशोक कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर तक 33 हजार 651 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था, जबकि 16 जनवरी तक यह संख्या 36 हजार पहुंच सकी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
1.86 उपभोक्ताओं पर 455 करोड़ बकाया
ज्ञानपुर। जिले के भदोही और ज्ञानपुर डिविजन से जुड़े करीब एक लाख 86 हजार उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का 455 करोड़ रूपये बकाया है। जिसकी वसूली के लिए विभाग समय-समय पर अभियान चलाने के साथ ही छूट भी देता है, लेकिन बकाया जमा करने में उपभोक्ताओं में दिलचस्पी नहीं दिखती। जिससे साल दर साल यह बकाया बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed