फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Others may enjoy peace and art

दूसरों को सुकून एवं आनंदित करती है कला

Thu, 26 Feb 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Thu, 26 Feb 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Others may enjoy peace and art
 अनुकृति मात्र आकृति का अभ्यास है, मंजिल नहीं जिसमें चरम सुख के लिए कल्पना का सहारा लिया जाता है। कला अंत:करण से निकलकर दूसरों को सुकून एवं शांति के साथ आनंदित करती है।
विज्ञापन


यह बातें बुधवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चित्रकला परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय कला प्रदर्शनी के समापन अवसर पर कला की मौलिकता विषय पर व्याख्यान में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. क्षमाशंकर पांडेय ने कहीं।
विज्ञापन


 उन्होंने कलाकारों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। प्रदर्शनी में दर्शनशास्त्र की विभागाध्यक्ष डा. सविता भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रंग तरंग की तरंगे मन मुदित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीर्घा में लगी सभी कलाकृतियां अप्रतिम है। प्रदर्शनी के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डा. क्षमाशंकर पांडेय का डा. रविंद्र कुमार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा डा. रोशन प्रसाद ने अतिथियों, कलाकारों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रदर्शनी में 35 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित हुई थीं, जो एक से बढ़कर एक थीं, प्रदर्शनी में कलाकृतियों की लोगों ने जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed