फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Organizations mobilized in protest against action on MLA

उत्पीड़न न रुकने पर संगठनों ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

Wed, 29 Jul 2020 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Organizations mobilized in protest against action on MLA
ज्ञानपुर। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को कई संगठनों ने आवाज बुलंद की। जिला मुख्यालय पहुंचे मौर्य समाज, प्रजापति समाज और भगवा रक्षा वाहिनी संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि विधायक के खिलाफ पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में आकर फर्जी मुकदमे लाद रही है। गरीबों, मजदूरों के हित को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में विकास करने वाले नेता की क्रियाशीलता को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक पुलिस प्रशासन विधायक पर लादे गए मुकदमों को वापस लेकर उत्पीड़न बंद नहीं करता, तब तक मुखालफत की आवाज उठती रहेगी। जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विद्याधर मौर्य, श्रीराम मौर्य, विजय बहादुर मौर्य, पन्नालाल मौर्य, शिवशंकर मौर्य, सुरेश प्रसाद मौर्य, कन्हैयालाल मौर्य, लालजी मौर्य, अजय मौर्य, चंद्रबली मौर्य, योगी पवन तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed