फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Organizations helped the needy

संगठनों ने जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद

Thu, 07 May 2020 05:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Organizations helped the needy
सुरियावां में गरीबों को राशन वितरित करते एसओ विजय प्रताप सिंह। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लॉकडाउन में जरूरतमंदों की सहायता में संगठन भूमिका निभा रहे हैं। करीब डेढ़ माह हो चुके हैं, लेकिन संगठनों की ओर से गरीबों तक राशन वितरित करने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धनापुर से ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के बेटे एवं नव निर्माण कंस्ट्रक्शन मूवर्स के निदेशक विष्णु मिश्रा ने डीघ और अभोली ब्लॉक में जरूरतमंदों को राशन भेजा। बरजी गांव के हाजी अब्दुल अजीज ने सौ गरीबों को राशन और मुस्लिम परिवारों को रोजा से जुड़े खाद्य पदार्थ को सौंपा। सुरियावां कोतवाली में पुलिस-पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक से कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह और समाजसेवी विनय चौरसिया ने 200 से अधिक गरीबों को राशन वितरित किया। प्रभारी ने बताया कि व्यापारियों के सहयोग से अब तक दो हजार क्विंटल राशन और 10 हजार मॉस्क का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

बताया कि अन्नपूर्णा बैंक से जिले में ही नहीं बल्कि जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर समेत कई स्थानों पर राशन का वितरण हो चुका है। डीघ के अमिलौर गांव में ग्राम प्रधान छोटेलाल और पूर्व प्रधान आद्या प्रसाद ने 700 जरूरतमंदों को एक -एक किलो अरहर की दाल वितरित की। इस मौके पर रोजगार सेवक लोकपति चौबे, आशीष शुक्ला, मुन्नू तिवारी, कमलेश शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed