फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Order issued to start sewer work in the Bazar Salabat Khan neighborhood by October 31

Bhadohi News: बाजार सलाबत खान मोहल्ले में 31 अक्तूबर तक सीवर कार्य शुरू करने का आदेश

Tue, 25 Aug 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Order issued to start sewer work in the Bazar Salabat Khan neighborhood by October 31
भदोही। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भदोही नगर पालिका को बाजार सलाबत खान मोहल्ले में सीवर निर्माण कार्य 31 अक्तूबर तक शुरू करने का आदेश दिया है। यह कार्य कुछ लोगों के विरोध के कारण रुका हुआ था। सोमवार को दो न्यायाधीशों की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिए। मोहल्ला जमुंद के कमाल हसन खान ने नगर पालिका और उत्तर प्रदेश सरकार सहित अन्य को पार्टी बनाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उन्होंने जलभराव की समस्या को देखते हुए सीवर बिछाने का तत्काल आदेश देने की गुहार लगाई। याचिका के बाद न्यायालय ने नगर पालिका से रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

सोमवार को मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नगर पालिका को बाजार सलाबत खान मोहल्ले में सीवर निर्माण कार्य 31 अक्तूबर तक शुरू करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 5 नवंबर की तारीख तय की है। उस दिन नगर पालिका को कार्य शुरू होने की रिपोर्ट के साथ उपस्थित होना होगा। लगभग 17 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य पहले कुछ विरोधों के चलते बाधित था। गौरियाना से जमुंद होते हुए बाजार सलाबत खान तक कई वर्षों से जलभराव की समस्या है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने करीब 15 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर सीवर पाइप बिछाने का प्रस्ताव बनाया था। इसके लिए टेंडर भी पास हो गया था, लेकिन विरोध के कारण शिलान्यास नहीं हो पा रहा था। हाईकोर्ट के न्यायाधीश अरुण बंसल और न्यायाधीश क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने कहा कि जलभराव से लोगों की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed