फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Opportunity to pass through improvement and compartment exam

यूपी बोर्ड: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा से पास होने का मौका

Tue, 29 Apr 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to pass through improvement and compartment exam
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हो गया। हाईस्कूल के 94.13 फीसदी और इंटरमीडिएट के 80.24 प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की। एक और दो विषयों में फेल होने वाले विद्यार्थियों को अभी एक मौका मिलेगा। वह इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर पास हो सकेंगे और नए सत्र में प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए मई से आवेदन लिया जाएगा जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक चली। मूल्यांकन के बाद 25 अप्रैल को परिषद ने रिजल्ट जारी किया। इसमें हाईस्कूल में कुल 30 हजार 181 छात्र-छात्राओं में 26 हजार 912 परीक्षा में शामिल हुए। 23 हजार 814 विद्यार्थी सफल और करीब तीन हजार विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में 25 हजार 967 में 23 हजार 932 परीक्षा में शामिल हुए। 21 हजार 611 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण और 2321 अनुत्तीर्ण हो गए। परिषद की तरफ से एक या दो विषय में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए इंप्रवूमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाता है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि मई से इंप्रवूमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षा में शामिल होने के लिए काफी कम संख्या में विद्यार्थी आवेदन करते हैं। 2024 में 280 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। इस साल भी करीब 300 से 350 आवेदन आएंगे। उन्होंने कहा कि मई से आवेदन लिया जाएगा। जुलाई के पहले सप्ताह में यह परीक्षा कराए जाने की संभावना है। परिषद उसके पहले भी परीक्षा करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed