फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Operation corridor not made, patients facing problems

Bhadohi News: ऑपरेशन कॉरिडोर नहीं बना, मरीजों को परेशानी

Wed, 17 Apr 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Operation corridor not made, patients facing problems
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन कॉरिडोर न होने से मरीजों को ऑपरेशन थिएटर से ऊबड़-खाबड़ रास्तों से इमरजेंसी वार्ड तक ले जाया जाता है। कॉरिडोर के लिए छह महीने पहले प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में हर दिन 800 से 900 मरीजों की ओपीड़ी होती है। हर महीने 10-15 ऑपरेशन किए जाते हैं। ज्यादातर ऑपरेशन प्रसव से संबंधी होते हैं। जनरल सर्जरी के मामले कम ही आते हैं। आपरेशन के बाद मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भेजना पड़ता है। जिला चिकित्सालय की बिल्डिंग पुरानी है। यहां संसाधनों की कमी है। ऑपरेशन थियेटर से इमरजेंसी की दूरी लगभग 80 मीटर है। यह रास्ता ऊबड़-खाबड़ है। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों के बीच कॉरिडोर होना चाहिए। कॉरिडोर नहीं होने से आपरेशन के बाद मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन




वर्जन:
पूर्व में भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो सका। कॉरिडोर के लिए कार्ययोजना शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरु किया जाएगा। पुरानी बिल्डिंग होने के कारण तमाम समस्याएं है, जिसे समाधान किया जा रहा है। -- डॉ. राजेंद्र कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed