फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Open market, relief

खुले बाजार, मिली राहत

Wed, 02 Jun 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Open market, relief
भदोही। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद मंगलवार को जिले में कोरोना कर्फ्यू से छूट दे दी गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह सात बजे दुकानें खुलीं तो बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के तमाम बाजारों में दुकानें सुबह ही खुल गईं। हालांकि इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस उपाधीक्षक प्रयांक जैन दिन भर हमराहियों के साथ बाजार-बाजार घूमते रहे। इस यातायात नियमों की अनदेखी और बिना मास्क चल रहे लोगों की पुलिस ने जमकर क्लास भी ली।
विज्ञापन

शहर का मुख्य बाजार कटरा बाजार में आवागमन पहले ही दिन सामान्य दिखा। मिठाई, किराना, रेडिमेड गारमेंट, जूते चप्पल, आदि की दुकानें खुलते ही बाजार गुलजार हो गए। स्टेशन रोड, चौरी रोड, मेन रोड, औराई रोड, ज्ञानपुर रोड, जमुनीपुर कालोनी, रजपूरा कालोनी में भी आवागमन कुछ अधिक रही और लोग निडर होकर आते जाते दिखाई दिए। हलांकि पुलिस भी प्रोटोकाल के पालन को लेकर गंभीर रही।
विज्ञापन

इस क्रम में पुलिस उपाधीक्षक हमराहियों के साथ बाजारों में पैदल मार्च किए। एक ओर जहां उन्होंने दुकानदारों को मास्क, सैनिटाईजर के इस्तेमाल करने का आह्वान किया वहीं लोगों को बिना मास्क घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी। इस दौरान कटरा बाजार, हबीब मार्केट, अंबर नीम, श्रृंगार गली, गोला मंडी आदि में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की। सीओ ने लोग मास्क लगाकर दुकान खोलें। दुकानों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था हो। पहले ही दिन चार दुकानदार बगैर मास्क के दुकानों पर बैठे मिले। पुलिस ने ऐसे दुकानदारों से एक-एक हजार रुपए का जुर्माना वसूला।इस मौके पर निरीक्षक चित्रकूट पूरी व कस्बा चौकी इंचार्ज प्रवीण शेखर ओझा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed