फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   OPD started after five months

पांच माह बाद शुरू हुई ओपीडी

Mon, 10 Aug 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
OPD started after five months
जिला अस्पताल ज्ञानपुर में ओपीडी के बाहर मरीजों की लगी लाइन। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/गोपीगंज। वैश्विक महामारी कोरोना काल में पांच माह बाद जिला अस्पताल समेत गोपीगंज, औराई, डीघ, सुरियावां और भदोही आदि के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सोमवार से शुरू हुई। ओपीडी खुलते ही विभिन्न अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतार लग गई। पहले ही दिन लगभग 500 लोगों ने पर्ची कटाकर रोगों का इलाज कराया।
विज्ञापन

जानकारी हो कि महामारी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर के अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी थी। केवल इमरजेंसी सेवाएं बहाल थीं। इसका मुख्य कारण कि स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कोविड-19 वाले मरीजों की सेवा में लगा दिया गया था। ओपीडी के पहले दिन अस्पतालों में साफ-सफाई आदि के साथ चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था कराई गई थी। चिकित्सकों ने बताया कि ओपीडी में आए मरीज पेट दर्द, उल्टी, बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियों से पीड़त थे। जिन्हें परामर्श के साथ साथ दवाएं भी दी गईं। अधीक्षक गोपीगंज डा.आशुतोष पांडे ने बताया कि ओपीडी में संबंधित रोगों के चिकित्सकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed