{"_id":"66a7f5a4923a1ed5000682d4","slug":"only-one-particular-caste-has-a-place-in-sps-pda-bsp-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-114864-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पीडीए में सिर्फ एक जाति विशेष को जगह : बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पीडीए में सिर्फ एक जाति विशेष को जगह : बसपा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के एक निजी प्रतिष्ठान में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष जेपी चौधरी ने कहा कि सपा मुखिया ने लोकसभा चुनाव में संविधान बचाने की बात कहकर पीडीए को गुमराह किया। उनका वोट तो ले लिया, लेकिन नेता प्रतिपक्ष बनाने में उनकी उपेक्षा की गई। सपा में एक जाति विशेष को छोड़कर पीडीए में कोई जगह नहीं है।
जिला प्रभारी राम जियावन कश्यप ने कहा कि सपा-भाजपा में पीडीए का सिर्फ उत्पीड़न होता है। इसके पूर्व डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस मौके पर मोके यादव, हलधर गौतम, गोविंद नारायण, राकेश गौतम, संतोष कुमार, अमृतलाल बिंद, पवन कुमार, महेंद्र गौतम आदि रहे।