फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One thousand neo-literates above the age of 15 will appear for the exam.

Bhadohi News: 15 साल के अधिक उम्र के एक हजार नव साक्षर देंगे परीक्षा

Sat, 05 Sep 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
One thousand neo-literates above the age of 15 will appear for the exam.
15 साल की उम्र से अधिक करीब एक हजार नव साक्षर आगामी 20 सितंबर को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। निर्धारित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में नव साक्षर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए नव भारत साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के निरक्षरों को चिह्नित कर वालंटियरों की ओर से दीक्षा पोर्टल के माध्यम से पढ़ाई करवाकर साक्षर बनाया जा रहा है। इनको विशेष एवं सरल सामग्री पद्धति से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है और गणित, मात्रा ज्ञान, स्वर परिचय, संयुक्त वर्ण परिचय, हिंदी, आओ बनाएं शब्द, संख्या ज्ञान, गिनती, जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना सिखाया गया। जिले में 15 साल की उम्र के करीब पांच से छह हजार के आसपस नव साक्षर हैं। पहले चरण में करीब एक हजार नव साक्षरों की परीक्षा कराई जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता मोहित मौर्य ने बताया कि नव साक्षरों की परीक्षा 20 सितंबर को प्रस्तावित है। चिन्हित परिषदीय विद्यालयों में यह परीक्षा होगी। पांच से छह हजार नव साक्षर हैं, लेकिन बजट एक हजार के लिए आया है। जिससे यह परीक्षा एक हजार नव साक्षरों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed