फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One killed from Corona, 20 found newly infected patients

कोरोना से एक की गई जान, 20 मिले नए संक्रमित मरीज

Tue, 25 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
One killed from Corona, 20 found newly infected patients
ज्ञानपुर। जिले में पिछले कई दिनों से लगातार संक्रमितों की संख्या में गिरावट हो रही है। रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ी है। इससे राहत है। फिर भी सर्तकता अभी जरूरी है। मंगलवार को जांच रिपोर्ट में 20 नए संक्रमित मरीज मिले है। एक मरीज की एलटू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार राहत भरी खबरें आ रही है। इधर कुछ दिनों से संक्रमण में तेजी से कमी आई है। दूसरी ओर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार शुरूआत में काफी तेज थी। यह आम जनता के साथ प्रशासन के लिए भी राहत की बात है। रिकवरी रेट में भी काफी सुधार हुआ है। 20 नए संक्रमित मरीज मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 7251 हो गई है। वहीं 29 मरीज स्वस्थ हुए है। अब कुल ठीक होने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 6836 पहुंच गई है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 257 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू बढ़ने के बाद प्रशासन सतर्कता बरतने की अपील लगातार कर रहा है। जिले में अब तक 143 लोग कोराना से जंग हार चुके है। तीसरी लहर के सुगबुगाहट को देखते हुए बच्चों को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। नए मिले संक्रमितों में औराई में एक भदोही में दो, बनकट में एक होलपुर में एक, तिवारी में एक, देरवा में दो, सोनखरी में दो, बउरीभोज में दो, बहुताचकडाही में तीन, कंसापुर में एक समेत अन्य क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि एल टू अस्पताल में इलाज के दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। नए मिले संक्रमित को होम आइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। तीसरा दौर और भी खतरनाक है। इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 केंद्रों पर 1494 लोगों को लगा वैक्सीन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के चेन तोड़ने के लिए टीकाकरण अभियान निरंतर जारी है। मंगलवार को 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1494 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस दौरान 1366 लोगों प्रथम डोज जबकि 128 लोगों ने दूसरी डोज वैक्सीन लगवाई। चिकित्सकों ने टीकाकरण के बाद भी लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि 3500 के सापेक्ष 1494 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर सभी वर्गों को अपने चपेट में ले रहा है। ऐसे में लोग बहुत जरूरी हो तो तभी घर से बाहर निकलें । दो गज की दूरी और मॉस्क लगाना न भूले। सावधानी से ही कोरोना संक्रमण को मात दिया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed