{"_id":"60b0fc858ebc3e58613a6c96","slug":"one-killed-from-corona-11-new-infected-found-bhadohi-news-vns5917535127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 11 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 11 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है, लेकिन मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 नए संक्रमित मरीज मिले। जबकि इलाज के दौरान एक की मौत हो गई है। जिले में कम मरीज मिलने से एक्टिव मरीजों की संख्या 245 हो गई है। वहीं 33 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हुए।
जनपद में कोरोना संक्रमण में धीरे-धीर कमी आ रही है। लेकिन अभी भी हर रोज संक्रमित मिल रहे है। शुक्रवार को राहत भरी खबर यह रही कि संक्रमितों की संख्या से तीन गुना लोग ठीक हुए । एक संक्रमित मरीज की एलटू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। 11 नए संक्रमित मरीज मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 7338 पहुंच गई है। जिसमें से 6933 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। 245 लोग अभी भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। वहीं अब तक 145 लोग की जिंदगी कोरोना महामारी ने छीन ली है। नए मिले संक्रमितों में भदोही में दो, हरीपुर में एक, डीघ में एक, सनक डीह में एक, सीएचसी भदोही में एक, रामचंद्रपुर में एक, मकनपुर में एक, सरायरूद्दी में एक, कौड़र में एक, अभिया में एक संक्रमित मरीज मिले हैं। अभी भी लोग कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी कर रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद लोग बेपरवाह बने हैं। सड़कों पर बिना मास्क घूम रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू बढ़ने के बाद प्रशासन सतर्कता बरतने की अपील लगातार कर रहा है।
सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि एल टू अस्पताल में इलाज के दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। नए मिले संक्रमित को होमआइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जांच बढ़ा दी गई है। कोरोना गाइड लाइन का पालन और टीकाकरण कराएं जिससे कोरोना को मात दिया जा सकें।