फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One and a half million robbed from salesmen by pistol

पिस्टल सटाकर सेल्समैन से डेढ़ लाख की लूट

Mon, 02 Nov 2020 08:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
One and a half million robbed from salesmen by pistol
कोइरौना के मोन कुटिया के समीप लूट की घटना के बाद मौके पर लोगों से बात करते एसपी रामबदन सिंह। - फोटो : BHADOHI
वहिदानगर। कोइरौना थानाक्षेत्र के शिवसेवकपट्टी मोन कुटिया के करीब सोमवार शाम पांच बजे बाइक से जा रहे शराब दुकान के सेल्समैन शेषमणि उपाध्याय को पिस्टल सटाकर बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में गोली भी चलाई। सूचना मिलने पर एसपी रामबदन सिंह, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा और थानाध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से पुलिस को लुटेरों की एक बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

औराई क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी शराब व्यवसायी लाखन सिंह की सीतामढ़ी में शराब की दुकान है। सोमवार को दुकान के सेल्समैन और मुनीम का काम करने वाले शेषमणि उपाध्याय निवासी पटेहरा, मिर्जापुर बाइक की डिक्की में डेढ़ लाख रुपये लेकर मिर्जापुर के लिए निकले थे। शिवसेवकपट्टी गांव स्थित हनुमान मंदिर के करीब वह पहुंचे थे कि बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके बाइक को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़े। इसके बाद लुटेरों ने शेषमणि की कनपटी पर तमंचा तान कर एक राउंड हवाई फायरिंग करते हुए रुपये मांगे। इसी बीच फायरिंग की आवाज सुन आसपास के दुकानदार उस ओर दौड़ पड़े, लेकिन जान से मारने की धमकी मिलते ही वह पीछे हट गए। इसके बाद लुटेरों ने डिक्की खोल कर डेढ़ लाख रुपये निकाले और फरार होने के लिए अपनी बाइक स्टार्ट करने लगे पर बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इस पर पीछे खड़े एक बाइक पर सवार अपने दो साथियों के साथ चारों सवार हो गए और जंगीगंज की ओर फरार हो गए। स्थानीय लोग और डायल हंड्रेड की पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गए। उधर घायल सेल्समैन शेषमणि को सीएचसी डीघ में इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो वर्ष में नेवाजीपुर मोड़ से बेरवां मोड़ के बीच आधा दर्जन से अधिक स्नैचिंग और लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन, ज्यादातर मामलों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed