फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   On the second day of the festival, people were troubled by the heat and humidity, the footpaths were filled with mud due to waterlogging

Bhadohi News: बारिश के दूसरे दिन गर्मी और उमस से परेशान रहे लोग, जलभराव से कीचड़ से सनीं पगडंडियां

Thu, 03 Jul 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
On the second day of the festival, people were troubled by the heat and humidity, the footpaths were filled with mud due to waterlogging
ज्ञानपुर। जिले में बुधवार को बारिश की दुश्वारियां देखी गईं। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद बुधवार को भी उसका असर देखने मिला। हालांकि दिनभर धूप से मौसम गर्म और उमस भरा रहा। गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शाम तक उमस कम नहीं हुई। शहर से लेकर गांव की पगडंडी का मार्ग कीचड़ से सना रहा। कई जगहों पर इसकी दुश्वारियां भी देखी गईं।
अगले दिन बुधवार को भी इन मार्गों पर चलना दूभर रहा। आवागमन के दौरान राहगीरों को दिक्कतें हुई। अभिया जंघई मार्ग, बाबूसराय, कटरा मार्ग, करियावां से देईपुर, नेवादा से पटखौली आदि मार्ग पर जगह-जगह बरसात का पानी लगा रहा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही आसमान में बादलों का जमघट रहा, लेकिन दोपहर में आसमान से बादल छंट गए। धूप खिलने के कारण लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन शाम छह बजे के बाद हवा की दिशा बदली। इससे पश्चिमी से पुरवा हवा चली तो बादलों का पुन: जमघट आसमान में होने लगा। इससे वातावरण में नमी आई। घर की छतों पर महिलाएं परिवार के साथ ठंडी हवा का आनंद लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने आगामी दो दिनों में अच्छी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed