{"_id":"67f29ae8c961b6184c08de8b","slug":"on-the-night-of-january-12-the-watchman-was-murdered-for-stealing-solar-panels-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 12 जनवरी की रात सोलर पैनल चोरी करने के लिए हुई थी चौकीदार की हत्या, संदिग्धों के फुटेज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 12 जनवरी की रात सोलर पैनल चोरी करने के लिए हुई थी चौकीदार की हत्या, संदिग्धों के फुटेज जारी
Sun, 06 Apr 2025 08:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 06 Apr 2025 08:47 PM IST
सार
बीती 12 जनवारी की रात राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुई हत्या के बाद एसपी ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है और आरोपी पर एक लाख के ईनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जारी फोटो में दिख रहा इनामियां
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
औराई कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के चौकीदार की हत्याकांड के ढाई महीने बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों के सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। पुलिस के अनुसार चौकीदार की हत्या कॉलेज में लगे सोलर पैनल को चुराने को लेकर की गई थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने संदिग्धों की पहचान बताने पर एक लाख ईनाम की घोषणा की है। 12 जनवरी की रात को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छत पर कॉलेज के चौकीदार हीरालाल पटेल पुत्र बुद्धू पटेल निवासी कुनबीकर की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया, लेकिन ठोस सबूत न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। करीब ढाई महीने से अधिक समय के बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखने वाले तीन संदिग्धों की भी पहचान करने में भी पुलिस फेल हो गई है। पीड़ित परिवार अब भी न्याय की उम्मीद लगाए हुए है। पुलिस ने संग्दिधों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। पुलिस सीसीटीवी में दिख रहे तीन संदिग्धों की पहचान करने पर एक लाख ईनाम की घोषणा की है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि चौकीदार की हत्या कॉलेज में लगे सोलर पैनल की चोरी करते समय की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दहे रहे हैं। बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक लाख दिया जाएगा। उक्त व्यक्ति का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन