{"_id":"6075ec9a8ebc3ed4c3763889","slug":"on-the-first-day-the-devotees-saw-the-form-of-maa-shailputri-bhadohi-news-vns5849240114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री के स्वरूप का दर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री के स्वरूप का दर्शन किया
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में चैत्र नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने देवी भगवती के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री का दर्शन - पूजन किया। इस दौरान जिले के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं मंदिरों में सुबह भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
इसी क्रम में ज्ञानपुर स्थित घोपईला माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन माता रानी के दर्शन करने के लिए सुबह 4 बजे से से ही भक्तों की भीड़ लग गई। घोपईला माता मंदिर में सुबह चार बजे सबसे पहले मंदिर के पुजारी ने माता का शृंगार करके उनकी आरती की। इसके बाद गर्भगृह के कपाट को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया।
इसके अलावा गोपीगंज के सदर मोहाल में स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी नवरात्र के पहले दिन दर्शन - पूजन करने वालों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान सदर मोहाल के दुुर्गा मंदिर में दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की लाइन में सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं दिखा। उधर, गोपीगंज के ज्ञानपुर ब्लॉक परिसर स्थित चौरा माता मंदिर व मिर्जापुर रोड स्थित काली देवी मंदिर में भी मां दुर्गा के दर्शनके लिए सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान मंदिर परिसर के आस पास नारियल, चुनरी, माला, फूल, प्रसाद व अगरबत्ती की दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन
--------
घरों में की गई कलश की स्थापना
ज्ञानपुर। नवरात्र के पहले दिन घरों में लोगों ने मां दुर्गा के पूजन के लिए विधि विधान से कलश की स्थापना की। इस दौरान लोगों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया। वहीं शाम के समय महिलाओं ने घरों में देवी गीत गाकर माता रानी की पूजा अर्चना की।