Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   On Akshaya Navami, prayers were offered to Lakshmi-Narayana, and a meal was prepared in the shade of an amla (Indian gooseberry) tree.

Bhadohi News: अक्षय नवमी पर लक्ष्मी-नारायण की स्तुति की, आंवले के पेड़ की छाया में बनाया पकवान

Thu, 19 Nov 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
On Akshaya Navami, prayers were offered to Lakshmi-Narayana, and a meal was prepared in the shade of an amla (Indian gooseberry) tree.
नीलकंठ महादेव मंदिर पर आंवला नवमी की पूजा करती महिलाएं। संवाद - फोटो : credit
शहर और ग्रामीण इलाके में बुधवार को महिलाओं ने श्रद्धा, उल्लास के साथ अक्षय नवमी का पर्व मनाया। आंवले के पेड़ की पूजा कर उसके नीचे पकवान बनाया। विधि-विधान से मां लक्ष्मी और श्रीनारायण की स्तुति करके परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

नई बाजार के नीलकंठ महादेव और गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर के सामने आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाया गया। सुजातपुर निवासी आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि अक्षय नवमी का पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। अक्षय नवमी को आंवला नवमी या कुष्मांड नवमी के नाम से जाना जाता है। पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने आंवले के पेड़ के नीचे पूजा की थाली सजाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन-अर्चन किया। इसके बाद पेड़ के नीचे ही विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए और भगवान को भोग अर्पित किया। पूजा के उपरांत सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक मान्यता है कि आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा करने और उसकी छाया में भोजन बनाने तथा ग्रहण करने का विशेष महत्व है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है। पर्व के दौरान महिलाओं ने परंपरा और धार्मिक आस्था के साथ उत्सव मनाया। नई बाजार के नीलकंठ मंदिर पर मौके पर अनीता गुप्ता, पूनम खत्री, सुजाता, लखमणि, वैशाली खत्री, बबीता दुबे, प्रिया गुप्ता, अमित खत्री, नीतू, मुस्कान, पूनम जायसवाल, विनीत श्रीवास्तव, प्रभावती देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed