{"_id":"6059d23bbe016340b842ceb1","slug":"omprakash-rajbhar-said-bjp-is-like-snake-bites-to-wearer-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाग की तरह है भाजपा सरकार, दूध पिलाने वाले को काटती है: राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग की तरह है भाजपा सरकार, दूध पिलाने वाले को काटती है: राजभर
Tue, 23 Mar 2021 05:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 23 Mar 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछड़ों और दलितों को अपना हक लेना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। भाजपा सरकार एक नाग है जो दूध पिलाने पर काटने का कार्य करता है। वह मंगलबार को भदोही जिले के अमवा में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन
एक बजे पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बुरे और अच्छे दिनों में मिलने वाले सामानों की कीमत जनता से पूछी और कहा कि बुरे दिन ठीक थे या फिर अच्छे दिन। उन्होने कहा कि आज महंगाई आसमान छू रही है और गरीबों का पेट भरना मुश्किल हो गया है। इसलिए महंगाई हटाने के लिए भाजपा को हटाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भागीदारी संकल्प मोचा 2022 सरकार बनाने जा रही है और मुफ्त शिक्षा को लेकर कानून बनाएगी।
विज्ञापन