फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Old woman's body found on the bank of the river, panic

नदी के किनारे मिला वृद्धा का शव, खलबली

Mon, 02 May 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Old woman's body found on the bank of the river, panic
थानाक्षेत्र के कैड़ा-बहुता पुलिया के समीप रविवार की सुबह बहुता गांव निवासी 72 वर्षीय अमरावती देवी नामक महिला का शव नदी के किनारे मिला। वह एक सप्ताह पूर्व गायब हो गई थी। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कैंडा-बहुता वरुणा नदी किनारे झाड़, सरपत को किसी ने रविवार को जला दिया था। इसी दौरान नदी किनारे स्थित पुलिया के पास महिला का शव नजर आया। शव को पुलिया में रख दिया गया। दोपहर में उधर से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी। यह बात जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। कुछ ही देर में वहां पर काफी तादाद में ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिसके बाद महिला की पहचान बहुता निवासी स्वर्गीय रामखेलावन की पत्नी अमरावती देवी के रूप में की गई। शव मिलने की खबर के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक सुरियावा विश्व ज्योति राय ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व महिला घर से किसी काम से निकली थी। वापस नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच रविवार को शव मिला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वृद्धा की मौत कैसे हुई यह रहस्य बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed