फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Old woman dies after being hit by trailer

ट्रेलर से दबकर वृद्धा की मौत

Tue, 22 Mar 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies after being hit by trailer
कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित गिराई के सामने सोमवार को सुबह सरिया लदे ट्रेलर से दबकर फूलपत्ती देवी (80) निवासी चौरीखास की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने झोले में मिले मोबाइल नंबर से वृद्धा की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे परिजनों ने बताया कि फूलपत्ती देवी रविवार को गिराई के कर्बला पर इबादत करने आई थीं और देर होने के कारण रात वहीं रुक गई थीं। सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे हाईवे पार करते समय सरिया लदे ट्रेलर वाहन की चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि सरिया लादकर पांच ट्रेलर वाहन वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। आगे चल रहे ट्रेलर की चपेट में आने के बाद पीछे वाले अन्य चार ट्रेलर चालक वाहनों को रोकने की बजाय वृद्धा को रौंदते हुए भाग निकले। उप निरीक्षक संतोष राय ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर समेत भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed