फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   old man hanged himself in bhadohi took horrifying step after domestic dispute

UP: वृद्ध ने लगाया फंदा... घरेलू विवाद के बाद उठाया खाैफनाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 04 Apr 2025 08:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 08:07 PM IST
सार

वृद्ध की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची पुलिस ने उसकी लाश को नीचे उतारा। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि वृद्ध काफी दिनों से परेशान चल रहा था।

विज्ञापन
old man hanged himself in bhadohi took horrifying step after domestic dispute
घटनास्थल पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के सुरियावां थानाक्षेत्र के कस्तूरीपुर बाजार में शुक्रवार को फंदे से लटक कर महेंद्र कुमार भोजवाल (55) ने जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने टीनशेड में लटके शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन




कस्तूरीबाजार निवासी छोटेलाल गुप्ता के तीन बेटों में महेंद्र कुमार भोजवाल कलकत्ता में टैक्सी चलाकर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। तीन महीने पूर्व वह घर आया, लेकिन उसके बाद नहीं गया। शुक्रवार को दोपहर चार बजे टीनशेड के कमरे के एंगल में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दिया। 
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा काफी देर तक न खुलने पर परेशान आशंकित हुए। दरवाजे के छेंद से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। परिवार वालों ने पीआरवी को जानकारी दी। 

प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव मयफोर्स मौके पर पहुंचे। एंगल से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि पिछले एक सप्ताह से वह मानसिक रूप से परेशान था। गुरुवार की रात में घर में किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की तीन बेटियों में दो की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी प्राथमिक विद्यालय कस्तूरीपुर में रसोइयां का काम करती है। बताया जाता है कि वह किसी बात को लेकर काफी उलझन में था। प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed