फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Old man dies in road accident, youth injured

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, युवक घायल

Fri, 21 May 2021 03:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Old man dies in road accident, youth injured
ज्ञानपुर/औराई। शुक्रवार को सुबह अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छविनाथ गौतम (65) निवासी पिपरिस की मौत हो गई और गांधी निवासी सुरेश गौतम (35) गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अस्पताल में घायल की हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पहली घटना औराई थाना क्षेत्र के नरथुआ नहर पुल के पास भदोही-औराई मार्ग पर उस समय हुई जब पिपरिस निवासी छविनाथ गौतम शादी का कार्ड पहुंचाने रिश्तेदारी उपरौठ जा रहा था। उसी समय सामने से तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आकर वह बुरी तरह से घायल हो गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस के सहयोग से उसको सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने कहा कि रोते-बिलखते परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना गोपीगंज कोतवाली के सुजातपुर गांव में हुई। घटना के मुताबिक गांधी निवासी बाइक सवार सुरेश गौतम छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खड़े वाहन जा भिड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुरेश बृहस्पतिवार को बाइक से रिश्तेदारी में गया था लौटते समय सुजातपुर में उसके साथ घटना हुई। इसके बाद 112 नंबर पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालांकि सीएचसी में हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे तुरंत ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान चोट अधिक लगने के कारण अभी तक हालत में सुधार नहीं आ सका था। दोनों हादसों में बाइक सवारों के हेलमेट न लगाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed