{"_id":"65f7147dd2fac37f5305113f","slug":"old-man-died-in-road-accident-weaving-carpet-is-family-survival-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, कालीन बुनाई कर चलाता था परिवार; बिलखे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, कालीन बुनाई कर चलाता था परिवार; बिलखे परिजन
Sun, 17 Mar 2024 09:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2024 09:37 PM IST
सार
Bhadohi News: रामकरन कालीन में बुनाई का काम करके अपना परिवार चलाता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अगल-बगल के लोग परिवार को संवेदना जताने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के गोपीगंज कोतवाली के चकपडौना स्थित अंडर पास पर रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गयी। रामकरन (55) निवासी रेलवे फाटक कौलापुर साइकिल से चकपडौना अंडरपास के पास पहुंचे थे। इस बीच, किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। रामकरन कालीन बुनाई का कार्य करता है। किसी कालीन कम्पनी से कार्य कर वापस घर जा रहा था। रामकरन को दो पुत्र और पांच पुत्रियां हैं।
विज्ञापन