फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Old man beaten up on suspicion of child thief, woman questioned

बच्चा चोर के शक में वृद्ध को पीटा, महिला से पूछताछ

Sat, 10 Sep 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Old man beaten up on suspicion of child thief, woman questioned
दुर्गागंज/गोपीगंज। बच्चा चोरी की अफवाह के बीच 24 घंटे में एक वृद्ध की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी जबकि एक महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शुक्रवार की रात गोपीगंज के मल्लूपुर में ग्रामीणों की शिकायत पर संदिग्ध महिला को पुलिस थाने उठा लाई वहीं शनिवार को दानुपुर में एक वृद्ध को ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस को सौंप दिया। सुरियावां थानाक्षेत्र के दानुपूर बाजार में शनिवार की दोपहरडेढ़ बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब संदिग्ध ऐक शख्स पर कुछ लोगों ने बच्चा चोर कह दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। ग्रामीणों ने पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क के किनारे से बच्चे गुजर रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति बच्चों को अपनी तरफ बुलाने लगा। जब उससे बात करने की कोशिश की गई तो वह विक्षिप्त जैसी हरकतें और बातें करने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। इसी तरह गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के दल्लूपुर गांव से 112 नंबर पुलिस ने शुक्रवार की रात एक संदिग्ध महिला को हिरासत में ले लिया। दो महिलाओं के फरार हो जाने से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तीन महिलाएं गांव में पहुंची थीं। शक होने पर 112 नंबर पुलिस को जानकारी दे दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती दो महिलाएं भीड़ का लाभ उठाकर इधर-उधर हो गईं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed