फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officers or employees come here of their own free will

अधिकारी हो या कर्मचारी अपनी मर्जी से आते हैं यहां

Fri, 28 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Officers or employees come here of their own free will
ज्ञानपुर। सरकार कितनी भी सख्त हो जाए, लेकिन विभागीय अधिकारी, कर्मचारी ऑफिस आने का समय स्वयं ही निश्चित करते हैं। ज्ञानपुर स्थित उद्यान विभाग के कार्यालय की कहानी भी कुछ ऐसी है। शुक्रवार सुबह जब 11.30 बजे अमर उजाला की टीम लाइव करने पहुंची तो यहां दो कंप्यूटर ऑपरेटर को छोड़कर सारे अधिकारी, कर्मचारी नदारद मिले।
विज्ञापन

उद्यान विभाग में सात कर्मचारी कार्य करते हैं। 11.30 बजे कार्यालय के तकनीकी रूम में ताला लटक रहा था। जहां उद्यान निरीक्षक बैठते हैं, उसके बगल वाले कमरे में बड़े बाबू बैठते हैं। उसके बाद उद्यान निरीक्षक, कंप्यूटर आपरेटर और अन्य सहयोगी बैठते हैं। अमर उजाला की टीम को दोपहर 11.30 बजे तक कार्यालय में दो कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज कुमार पांडेय और प्रकाश कुमार गुप्ता ही मौजूद मिले। मौके पर मौजूद कर्मचारियों का कहना था कि जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी कहीं निरीक्षण करने गए हैैं। हालांकि वे ये बताने में असमर्थ रहे कि कहां गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जब जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी से बताया गया तो उन्होंने बताया कि मैं सुरियावां स्थित कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण करने गया था। वहीं उद्यान निरीक्षक और योजना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य सहयोगी सुभाष के साथ मिर्जापुर ऑफिस के कामकाज से गए हुए थे। बाकी के कर्मचारी और अधिकारियों का कुछ पता नहीं है, और न ही विभाग में इसकी सूचना है। विभाग के एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विभाग में कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं, जिनके न आने का समय निश्चित और न ही जाने का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed