फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officers are weighing wheat after reaching the villages

Bhadohi News: गांवों में पहुंंचकर अधिकारी गेंहू की करा रहे तौल

Fri, 05 May 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Officers are weighing wheat after reaching the villages
ज्ञानपुर। अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल रमेश कुमार के निरीक्षण का असर प्रथम दिन से सामने आने लगा है। बृहस्पतिवार को राजकीय क्रय केंद्र प्रभारी रमईपुर एसके पांडेय, जंगीगंज आरती शुक्ला एएमओ एसबी सिंह के साथ बड़ागांव, त्रिभुवनपुर, रोही, रमईपुर में पहुंच कर लगभग चार सौ क्विंटल गेहूं की तौल समर्थन मूल्य पर किसानों से कराया गया।
विज्ञापन

जिले में 34 केंद्रों का निर्धारण कर गेहूं खरीदारी की शुरुआत एक अप्रैल से की गई थी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक मात्र चार सौ एमटी गेहूं की खरीद हो सकी। जबकि पंजीकृत लघु एवं सीमांत किसानों की संख्या एक हजार से अधिक है। समर्थन मूल्य पर खरीदारी का क्रम काफी मंद होने की शिकायत पर अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल बुधवार को क्रय केंद्र जंगीगंज, गोपीगंज पहुंच कर निरीक्षण किया था और संस्था प्रभारियों को निर्देश दिया कि खरीदारी बढ़ाने के लिए गांवों में कैंप किया जाएगा। इसके बाद भी खरीदारी की गति न बढ़ने पर किसानों तक पहुंच कर उनको जागरुक किया जाए। कठौता, जोगिनका गांवों में अपर आयुक्त मयटीम पहुंच कर किसानों की समस्याओं को जाना। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद की स्थिति ठीक न होने के कारण अपर आयुक्त ने गांव-गांव कैंप करने का निर्देश दिया है। निर्देश का असर है कि क्रय केंद्र प्रभारी कांटा समेत गांवों की ओर रुख कर लिए हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। खाद्य एवं रसद निदेशालय ने 34 क्रय केंद्रों पर कार्यरत ई-पॉप मशीनों की नेटवर्किंग क्षमता भी बढ़ा दिया है। अप्रैल तक उक्त मशीनों की क्षमता मात्र क्रय केंद्र परिसर तक ही सीमित रखी गई थी। समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदारी काफी कम मात्रा में होने के कारण केंद्र प्रभारी भी औपचारिकता पूरी कर रहे थे। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव-गांव कैंप लगाकर खरीदारी करने का निर्देश दो सप्ताह पूर्व मिला था। ई-पॉप मशीनों की कार्य क्षमता न बढ़ने के चलते समस्या आ रही थी। अब निदेशालय ने ई-पॉप मशीनों की कार्य क्षमता असीमित कर दिया है। जिससे किसानों का अंगूठा गांव में ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed