{"_id":"6255d11fa0fc867adc48b81f","slug":"off-duty-day-system-in-police-department-from-16-bhadohi-news-vns6480262156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग में ऑफ ड्यूटी दिवस व्यवस्था 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग में ऑफ ड्यूटी दिवस व्यवस्था 16 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मियों को आराम देने, मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए विभाग में ऑफ ड्यूटी दिवस की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था जिले में 16 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने आदेश भी जारी कर दिया है। इस व्यवस्था के तहत महीने में अधिकतम तीन ऑफ दिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ऑफ ड्यूटी दिवस पुलिसकर्मी द्वारा लगातार नौ दिन कार्य करने के बाद दसवें दिन दिया जाएगा। थाना प्रभारी सहित प्रत्येक अराजपत्रित कर्मियों इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा। ऑफ ड्यूटी दिवस का समय सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक होगा। प्रत्येक पुलिसकर्मी को इसका लाभ देने के लिए समस्त थाना व इकाइयों में रोस्टर तैयार कर विवरण अंकित किया जाएगा। ऑफ ड्यूटी दिवस के दौरान पुलिसकर्मी को जनपद से बाहर रहने की अनुमति नहीं होगी। कर्मी अपने बैरक व निवास पर विश्राम करेंगे। यह व्यवस्था के लागू होने से पुलिस कर्मियों की सेहत, स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। इस व्यवस्था की निगरानी भी समय-समय पर की जाती रहेगी। साथ ही पुलिस कर्मी फीडबैक भी देंगे।