{"_id":"586fed7b4f1c1b005215c1f0","slug":"nvs-school-s-entrance-examination-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कल
bhadohi
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को जिले में 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। 80 सीटों के लिए होने वाली परीक्षा में तीन हजार 923 बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा नवोदय विद्यालय की ओर से केंद्रो पर दो-दो पर्यवेक्षक भी लगाए गए हैं। तीनों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय की छठवीं कक्षा में प्रवेश पाने के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। प्राथमिक, वित्तविहीन और वित्तपोषित स्कूलों में पाचवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को इसमें हिस्सा लेने का मौका मिलता है। 80 सीटों पर प्रवेेश के लिए सभी ब्लॉकों से बच्चे परीक्षा फार्म भरते हैं। 2017 में होने वाली प्रवेश परीक्षा आठ जनवरी को 10 केंद्रों पर होगी।
प्राचार्य केबीएस यादव ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए अभोली में इंटर कॉलेज दुर्गागंज, औराई में सेंट थॉमस गोपीगंज, शहीद नरेश इंटर कालेज खमरिया, भदोही में वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, मदर हलीमा और ग्रीनवीव पब्लिक स्कूल, डीघ में दयावंती पुंज मॉडल स्कूल, ज्ञानपुर में विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज, सेंट थामस स्कूल ज्ञानपुर जबकि सुरियावां में सेवाश्रम इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। केंद्रों पर सुरक्ष्ाा के भी इंतजाम रहेंगे।